{"_id":"571616f44f1c1b8c6f8b45c8","slug":"man-crossing-the-road-trodden-by-unknown-vehicle","type":"story","status":"publish","title_hn":" सड़क पार कर रहे युवक को अज्ञात वाहन ने रौंदा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क पार कर रहे युवक को अज्ञात वाहन ने रौंदा
ब्यूरो/अमर उजाला, पलवल
Updated Wed, 20 Apr 2016 04:37 PM IST
विज्ञापन
एक्सीडेंट
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सदर थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव पिंगौड के समीप अज्ञात वाहन ने सड़क पार कर रहे एक युवक को रौंद दिया। इससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं ट्रेन की चपेट में आने से 30 वर्षीय एक युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन
सदर थाने में कार्यरत एएसआई संजय कुमार के अनुसार गांव पिंगौड निवासी उदय सिंह ने शिकायत दी है कि उसका भाई राजवीर सोमवार को किसी काम से घर से गया था। गांव के बाहर वह सड़क पार कर रहा था, तभी उसे किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी औरफरार हो गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। केस दर्ज कर पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
वहीं दूसरे मामले में असावटी रेलवे फाटक के समीप 30 वर्षीय युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। जीआरपी के अनुसार आस-पास मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया गया, लेकिन शिनाख्त नहीं हो पाई। पुलिस ने पोस्टमार्टम व शिनाख्त के लिए शव सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है।
विज्ञापन