{"_id":"5829955e4f1c1b7c228fdc7a","slug":"looted-hotel-owner","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारपीट कर होटल मालिक से 8 हजार रुपये लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मारपीट कर होटल मालिक से 8 हजार रुपये लूटे
palwal
Updated Mon, 14 Nov 2016 04:13 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनएच-2 स्थित गांव बामनीखेड़ा के नजदीक होटल संचालक व कर्मचारियों के साथ मारपीट और होटल में तोड़-फोड़ के बाद आठ हजार रुपये लूट लिए गए। इस मामले में पुलिस ने 10 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। मामले के जांच अधिकारी एएसआई लक्ष्मी नारायण ने बताया कि होटल मालिक संजय चुटानी ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि वह सूर्या होटल नाम से ढाबा चलाता है। 11 नवंबर की रात को होटल पर 10 लोग हाथों में लाठी-डंडा व तलवार लेकर आए। उन्होंने आते ही होटल कर्मचारियों के साथ मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन
हमलावरों ने होटल में तोडफोड भी की। संजय चुटानी के अनुसार हमलावरों ने मारपीट के बाद होटल के कैश काउंटर में रखे आठ हजार रुपये भी लूट लिए। लूट और मारपीट के बाद सभी हमलावर फरार हो गए। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस कहना है कि हमलावरों की अभी तक नहीं पहचान हुई है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन