फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   looted car

तमंचे की नोक पर व्यापारी से लूटी कार

Mon, 04 Jul 2016 04:19 PM IST
palwal
palwal Updated Mon, 04 Jul 2016 04:19 PM IST
विज्ञापन
looted car
- फोटो : अमर उजाला

 शहर के सबसे पॉश क्षेत्र न्यू कालोनी में श्रद्धानंद पार्क के पास बाइक सवार तीन बदमाशों ने व्यापारी से तमंचे के बल पर उसकी कार लूट ली। घटना शनिवार शाम की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है, लेकिन बदमाशों का सुराग नहीं लग पाया है। इसके अलावा एनएच-2 पर भी एक युवक से बाइक, नगदी व मोबाइल लूटी गई। 

विज्ञापन


न्यू कालोनी शहर का सबसे पॉश इलाका है। जहां से कार लूटी गई है, वहां से मात्र 10 फुट की दूरी पर विधायक का निवास है। पास में ही पुलिस का नाका भी रहता है और पार्क में भी सुबह पांच बजे से लेकर रात्रि 12 बजे तक सैकड़ों लोग घूमते रहते हैं। ओमेक्स सिटी में रहने वाले प्रशांत गर्ग ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि वह अपनी कार से न्यू कालोनी की तरफ से घर जा रहे थे। तभी श्रद्धानंद पार्क के समीप बाइक सवार तीन अज्ञात लुटेरों ने हथियार के बल उनसे गाड़ी लूट ली और मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन


शाम के समय जिस वक्त प्रशांत गर्ग से कार लूटी गई, उस समय वहां सैकड़ों लोग पार्क में तथा पार्क के बाहर रहते हैं। उसके बावजूद बदमाश आए तथा प्रशांत को हथियार के बल पर कार से बाहर निकालकर कार को लेकर फरार हो गए। केस दर्ज कर पुलिस बदमाशों की पहचान का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



एक अन्य घटना में केशवपुर (मथुरा) निवासी ओमवीर ने शिकायत दी है कि दो जुलाई की रात को वह बाइक पर सवार होकर पलवल की तरफ से मथुरा जा रहे थे। एनएच-2 पर  गांव तूमसरा स्थित टोल प्लाजा के समीप अज्ञात लुटेरे उनसे बाइक, 900 रुपये नगद, एक एटीएम कार्ड व एक मोबाइल फोन को लूटकर फरार हो गए। पुलिस ने इस मामले में भी मुकदमा दर्ज कर लिया है।
                       ...

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed