फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Kiln boss four lakh looted

भट्टा मालिक से चार लाख रुपये लूटे

Fri, 18 Nov 2016 04:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 18 Nov 2016 04:41 PM IST
विज्ञापन
 Kiln boss four lakh looted
Loot on Petrol Pump - फोटो : AmarUjala

चांदहट थाना क्षेत्र में ईंट भट्टा मालिक से स्कार्पियो सवार पांच-छह बदमाशों ने हथियारों के बल पर चार लाख रुपये लूट लिए। लूटे गए रुपयों में प्रतिबंधित 1000-500 के नोट थे। भट्टा मालिक की शिकायत पर चांदहट थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


एसएचओ जसबीर सिंह के अनुसार, काशीपुर निवासी देवेंद्र व उसका भाई रवींद्र मंगलवार को ईंटें थापने के लिए खेत मालिकों को देने के लिए घर से चार लाख रुपये लेकर गए थे, लेकिन खेत मालिकों से सौदा न बनने पर दोनों भाई अपनी गाड़ी में मंगलवार देर शाम पैसों को वापस लेकर घर कासीपुर के लिए लौटकर आ रहे थे। जब वे रसूलपुर गांव के निकट पहुंचे, तभी एक स्कॉर्पियो ने उनकी गाड़ी को ओवरटेक किया और कुछ दूरी पर चलकर उनकी गाड़ी के आगे लगा दी।
विज्ञापन


देवेंद्र ने स्कॉर्पियो आगे लगने पर अपनी गाड़ी को रोक लिया। पीड़ित का आरोप है कि इसी दौरान स्कॉर्पियो में से पांच-छह लोग बाहर निकले और उन दोनों भाइयों को पीटने लगे। शिकायत के अनुसार, आरोपियों ने हथियारों के बल पर उससे चार लाख रुपयों को भी लूट लिया। पीड़ित देवेंद्र ने इसकी शिकायत चांदहट थाना पुलिस को दी। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएचओ जसवीर सिंह का कहना है कि शिकायत मिलने के बाद मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है। बताया गया है कि बदमाशों द्वारा लूटी गई रकम प्रतिबंधित करेंसी थी। पुलिस विभिन्न पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। आरोपियों की शिनाख्त व गिरफ्तारी के लिए कई टीमों का गठन किया गया है। जल्द ही आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed