{"_id":"57a8634b4f1c1b1762ee4452","slug":"jholachap-doctor-s-seal-absconding","type":"story","status":"publish","title_hn":"झोलाछाप चिकित्सक का क्लीनिक सील, आरोपी फरार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
झोलाछाप चिकित्सक का क्लीनिक सील, आरोपी फरार
अमर उजाला ब्ययूराो
Updated Mon, 08 Aug 2016 04:17 PM IST
विज्ञापन
फार्मेसी सील
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शनिवार देर शाम गांव अलावलपुर में ललपुरा चौक के निकट एक झोलाछाप डॉक्टर की अवैध रूप से चलाई जा रही दुकान को सील कर दिया। छापेमारी के दौरान चिकित्सक गच्चा देकर मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
जिला अस्पताल के मेडिकल अधिकारी डॉ. जेपी प्रसाद, सिविल सर्जन डॉ. आदित्य स्वरूप गुप्ता के निर्देशानुसार झोलाछाप चिकित्सकों के खिलाफ अभियान चलाया हुआ है। सिविल सर्जन को शनिवार को सूचना मिली थी कि अलावलपुर गांव में सतीश चंद नामक व्यक्ति ललपुरा चौक के निकट चिकित्सक की दुकान चला रहा है। जिस पर डॉ. जेपी प्रसाद के नेतृत्व में टीम तैयार कर छापेमारी के लिए भेजा गया।
विज्ञापन
डॉ. प्रसाद के अनुसार टीम ने मौके पर जाकर देखा तो उक्त व्यक्ति अपनी चिकित्सक की दुकान चलाने का कोई कागजात पेश नहीं कर सका। उन्होंने दुकान में रखे सामान को जब्त कर दुकान का ताला लगा दिया।
विज्ञापन
लेकिन इसी दौरान क्लीनिक संचालक सतीश पुलिस को चकमा देकर मौके से फरार हो गया। इसकी शिकायत डॉ. जेपी प्रसाद ने चांदहट थाना की अलावलपुर पुलिस चौकी को दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।