{"_id":"1d382b5367c9649bd184877be503dd2e","slug":"irregularity-in-the-election-report-on-exercise-duty-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव ड्यूटी में अनियमितता बरतने पर रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चुनाव ड्यूटी में अनियमितता बरतने पर रिपोर्ट दर्ज
ब्यूरो, अमर उजाला, पलवल
Updated Thu, 28 Jan 2016 07:17 PM IST
विज्ञापन
मतगणना प्रक्रिया की फाइनल रिहर्सल से गायब रहने पर शहर थाने में चार पंचायत सचिवों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। जिले में इस प्रकार का यह पहला मामला सामने आया है। पुलिस ने हथीन के एसडीएम की शिकायत पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
एएसआई सुरेश कुमार के अनुसार हथीन के एसडीएम जगनिवास ने शिकायत दी है कि मतगणना प्रक्रिया में जिले के अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई थी। इसकी फाइनल रिहर्सल 27 जनवरी को जिला प्रशासन के साथ डाक्टर भीमराव अंबेडकर कॉलेज में हुई।
विज्ञापन
इस दौरान हथीन निवासी ग्राम सचिव सुरेंद्र, अब्बास, इकरार खां व आलोक कुमार हाजिरी लगाने के बाद रिहर्सल से गायब हो गए। चारों ग्राम सचिव रिहर्सल पूरी होने तक भी लौट कर नहीं आए। एसडीएम की शिकायत पर आरोपी ग्राम सचिवों के खिलाफ पंचायती राज एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन