{"_id":"5788be104f1c1b010513da16","slug":"inspector-and-two-head-constables-and-six-cases-of-molestation-against","type":"story","status":"publish","title_hn":" दरोगा और दो हैड कांस्टेबल समेत छह के खिलाफ छेड़छाड़ का केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दरोगा और दो हैड कांस्टेबल समेत छह के खिलाफ छेड़छाड़ का केस दर्ज
अमर उजाला ब्ययूराो
Updated Fri, 15 Jul 2016 04:14 PM IST
विज्ञापन
crime
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सदर थाना पुलिस ने एक दरोगा व दो हैड कांस्टेबल सहित छह नामजद आरोपियों के खिलाफ महिला के साथ छेड़छाड़ व अश्लील हरकत करने के आरोप में मामला दर्ज किया है। पुलिस ने अदालत के आदेश के बाद केस दर्ज किया है। आरोपी तीनों पुलिसकर्मी सदर थाना क्षेत्र के तहत धतीर पुलिस चौकी में कार्यरत हैं।
विज्ञापन
एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश परमिंदर कौर की अदालत में शिकायत दर्ज कराई थी कि सात जून को वह अपने घर से खेतों पर काम करने के लिए गया था और उसकी पत्नी घर पर अकेली थी। तभी उनके पुत्र का झगड़ा गांव निवासी तारचंद पुत्र मूलचंद, राकेश पुत्र प्रसादी लाल व सुन्नी पुत्र सतपाल से हो गया। उक्त आरोपी धतीर चौकी में कार्यरत चौकी इंचार्ज अमन प्रकाश, हवलदार अख्तर अहमद व महेश को अपने साथ लेकर पीड़ित के घर पहुंचे और उसके पुत्र की तलाश के लिए गेट को खुलवाने का प्रयास किया।
विज्ञापन
शिकायत के अनुसार पीड़ित की पत्नी ने अंदर से आवाज दी कि वह स्नान कर रही है जो भी है वह थोड़ी देर बाद आए। लेकिन तीनों पुलिस कर्मी व उक्त सभी लोग घर की दीवार फांदकर घर में घुस आए और पीड़ित की पत्नी के साथ गालीगलौज कर छेड़छाड़ की। मामले की सूचना मिलते ही पीड़ित खेतों से घर पर पहुंचा लेकिन तक तक आरोपी मौके से फरार हो चुके थे।
विज्ञापन
शिकायतकर्ता के अनुसार उसने मामले की शिकायत सदर थाने में व तत्कालीन एसपी को भी दी। लेकिन उसकी शिकायत पर कोई कार्रवाई नही की गई। जिसके बाद उसने अदालत दरवाजा का खटखटाया। न्यायाधीश परमिन्दर कौर की अदालत के आदेश पर सदर थाना गांव पुलिस ने धतीर चौकी के इंचार्ज व दोनों हैड कांस्टेबलों समेत तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इस मामले में सदर थाना एसएचओ संदीप मोर का कहना है कि अदालत के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल मामले की तफ्तीश की जा रही है जांच के बाद जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।