फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   injured five police guard

गुस्साई भीड़ के पथराव में पांच पुलिसकर्मी घायल

Mon, 12 Sep 2016 04:19 PM IST
palwal
palwal Updated Mon, 12 Sep 2016 04:19 PM IST
विज्ञापन
injured five police guard
भीड़ द्वारा फूंका गया ट्रक - फोटो : अमर उजाला

 समीपवर्ती गांव मिंडकोला में ट्रक में गो मास होने के शक के चलते गुस्साई भीड़ ने पथराव कर पांच पुलिस कर्मियों को घायल कर दिया। उत्तेजित लोगों ने ट्रक को भी आग के हवाले कर दिया। पुलिस ने इस संदर्भ में लोगों के खिलाफ आगजनी करने, हत्या का प्रयास करने सरकारी काम में बाधा डालने तथा नए गो रक्षा कानून के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कई आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिए गए हैं। 

विज्ञापन


एसएचओ दीपचंद के मुताबिक, एक ट्रक हापुड़ से मवेशियों के अवयव लेकर बारौटा सोहना फैक्ट्री की तरफ जा रहा था। गांव मिंडकोला के पास लोगों ने ट्रक रुकवा लिया तथा हंगामा शुरू कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंच तो गया लेकिन तब तक लोगों ने ट्रक को आग के हवाले कर दिया था।
विज्ञापन



पुलिस ने ट्रक चालक व परिचालक को भीड़ से बचा कर काबू कर लिया। फायर बिग्रेड की गाड़ी से आग पर काबू पाया गया। भीड़ में शामिल लोगों ने पुलिस पर पथराव भी कर दिया, जिसमें मिंडकोला चौकी प्रभारी सहित पांच पुलिसकर्मी चोटिल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी राहुल शर्मा व डीएसपी बलवीर सिंह भी मौके पर पहुंचे व लोगों को समझाया। कई घंटों के प्रयासों के बाद उत्तेजित भीड़ पर काबू पाया जा सका। 
विज्ञापन
विज्ञापन



जांच अधिकारी नानकचंद हुड्डा ने बताया कि ट्रक चालक मुबारिक, परिचालकों आसिफ व अजीज निवासी मालूका थाना बहीन के खिलाफ  संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पशुओं के अवयव के नमूने हिसार भेजे गए  हैं।


ट्रक को आग लगाने, सरकारी काम में बाधा डालने तथा हत्या के प्रयास के मामले में गांव  मिंडकोला निवासी शिब्बू, किशन, हरकेश, बूचा, तोता, रामचंद्र, तोता फौजी, पिंटू, जयपाल, धर्मेंद्र व नाहर सिंह सहित कई अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। जानकारी के अनुसार कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed