{"_id":"5853c8584f1c1b686f64caf4","slug":"including-2-10-million-from-the-bank-s-outside-bike-is-missing","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक के बाहर से 2.10 लाख सहित बाइक गायव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बैंक के बाहर से 2.10 लाख सहित बाइक गायव
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 16 Dec 2016 04:26 PM IST
विज्ञापन
चाोरी के बाद भीड़
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौडोता चौक स्थित एक्सिस बैंक के बाहर से चोर बाइक सहित लाखों रुपये की नकदी चुराकर ले गए। पीड़ित नकदी को बैंक में जमा कराने आया था। मामले की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई व छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार दोपहर को शहर के गढ़ी मोड़ निवासी डालचंद बाइक की डिग्गी में 2.10 लाख रुपये लेकर एक्सिस बैंक में जमा कराने के लिए गया था। डालचंद ने अपनी बाइक बैंक के बराबर गली में खड़ी कर दी और बैंक के अंदर भीड़ देखने के लिए चला गया। जब वह बैंक से बाहर आया तो वहां से उसकी बाइक गायव थी।
विज्ञापन
डालचंद ने आसपास बाइक को काफी तलाश किया, लेकिन वह नहीं मिली। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। खबर लिखे जाने तक बाइक का कोई सुराग नहीं लग सका है।
विज्ञापन