{"_id":"56f819ec4f1c1ba457f14d24","slug":"in-addition-to-the-firing-of-extortion-a-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंगदारी के लिए होटल में की फायरिंग, केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रंगदारी के लिए होटल में की फायरिंग, केस दर्ज
ब्यूरो/अमर उजाला, पलवल
Updated Sun, 27 Mar 2016 11:05 PM IST
विज्ञापन
बरामद कर लिया गया।
- फोटो : file
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनएच-2 स्थित गांव बंचारी के समीप एक ढाबे पर बदमाशों ने मैनेजर द्वारा रंगदारी न देने पर फायरिंग की। फायरिंग करने के बाद जान से मारने की धमकी देकर बदमाश कार में बैठकर फरार हो गए। वहीं कैंप थाने में मारपीट व जान से मारने की धमकी के आरोप में चार लोगों के खिलाफ शिकायत की गई है।
विज्ञापन
होडल थाने में दर्ज मामले के अनुसार गांव भुलवाना निवासी खेमचंद ने शिकायत में कहा है कि वह बंचारी के समीप गुलशन ढाबे पर बतौर मैनेजर कार्यरत हैं। शनिवार रात वह ढाबे के काउंटर पर बैठा हुआ था। वहां दो युवक आए और उन्होंने उससे रंगदारी की मांग की। रंगदारी देने से मना करने पर उन्होंने फायरिंग कर दी। फायरिंग के कारण ढाबेे पर खाना खा रहे ग्राहकों व कर्मचारियों में भगदड़ मच गई और बदमाश कार में बैठकर वहां से फरार हो गए।
विज्ञापन
मामले की जांच कर रहे हेड कांस्टेबल नसीब खान ने बताया कि बदमाशों ने यहां पांच फायर किए। पुलिस केस दर्ज कर बदमाशों को तलाश रही है।
वहीं कैंप थाना क्षेत्र में कृष्णा कॉलोनी निवासी सुनील ने शिकायत दी है कि वह किसी काम से आदर्श कॉलोनी गया था। जहां आदर्श कॉलोनी निवासी मोहित, हरदेव, अन्नू व मोहित ने मिलकर उस पर लाठी-डंडों से हमला कर घायल कर दिया। जब बीचबचाव में लोग आए तो इसी दौरान आरोपी जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। पुलिस मामला दर्ज कर तफ्तीश कर रही है।
विज्ञापन