{"_id":"57a1cc784f1c1b5a7b2ba53a","slug":"illegal","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुल्हाड़ी व चाकू से गोदकर युवक की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कुल्हाड़ी व चाकू से गोदकर युवक की हत्या
Updated Wed, 03 Aug 2016 04:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अवैध हथियार रखने के मामले में शामिल आरोपियों ने किठवाड़ी गांव निवासी 28 वर्षीय युवक की कुल्हाड़ी व चाकू से हमला करके हत्या कर दी। कैंप थाना क्षेत्र में सोमवार की रात को वारदात को अंजाम दिया गया। सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवाया। घटना के बाद से गांव में तनाव है।
विज्ञापन
गांव में तनाव को देखते हुए मेवात के एसपी व जिले कार्यकारी एसपी कुलदीप सिंह सहित पुलिस के आला अधिकारी पूरे मामले में नजर बनाए हुए है। पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर चार नामजद सहित पांच अन्य आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया, पुलिस की मौजूदगी में मंगलवार
विज्ञापन
दोपहर शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। गांव किठवाड़ी निवासी रणवीर ने कैंप थाना पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि करीब सात माह पूर्व गांव निवासी अजीत व महिपाल ने उनके घर की महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार किया था। जिसकी शिकायत उन्होंने चांदहट थाने में की थी, जिसके बाद उक्त आरोपियों को अवैध हथियार सहित पुलिस को पकड़वाया था। उसी दिन से आरोपी रंजिश रखने लगे।
विज्ञापन
रणवीर के अनुसार उसी मामले में उसके भतीजे कृष्ण की मंगलवार को अदालत में आरोपियों के खिलाफ गवाही थी। सोमवार की देर रात कृष्ण बाइक पर पलवल से अपने घर किठवाड़ी आ रहा था। किठवाड़ी नहर के समीप किठवाड़ी निवासी अजीत, महिपाल तथा गांव ताराका निवासी उमेश व राहुल ने अपने पांच-छह अन्य साथियों के साथ कृष्ण को रोक लिया और उस पर चाकू व कुल्हाड़ी से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई।
कृष्ण की मौत की सूचना से परिजनों व ग्रामीणों में तनाव व्याप्त हो गया। तनाव की सूचना मिलने पर पलवल के कार्यकारी व मेवात के एसपी कुलदीप सिंह भी अस्पताल में पहुंच गए। एसपी ने मृतक के परिजनों को आश्वासन दिया कि वारदात में शामिल किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि केस दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पांच टीमों का गठन किया गया है, जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तार कर लिया जाएगा।