फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Half years for kidnapping , rape

अपहरण कर डेढ़ साल तक दुष्कर्म

Mon, 23 May 2016 05:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पलवल
ब्यूरो/अमर उजाला, पलवल Updated Mon, 23 May 2016 05:33 PM IST
विज्ञापन
Half years for kidnapping , rape
rape demo

 शनिवार को एक नाबालिग लड़की ने एक महिला समेत चार लोगों पर अपहरण करके, बंधक बनाकर दुष्कर्म करने व मारपीट कर अप्राकृतिक सेक्स करने का आरोप लगाया है। महिला पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर चारों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता को उपचार के लिए दिल्ली स्थित एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। 

विज्ञापन


पलवल शिव कॉलोनी में रहने वाले एक व्यक्ति ने महिला थाना पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि उसकी नाबालिग 16 वर्षीय पोती का 6 दिसंबर 2014 को गांव पृथला निवासी रामशेर ने अपहरण कर लिया था। अपहरण करने के बाद नाबालिग लड़की को बंधक बनाकर एक मकान में रखा गया और उसके साथ दुष्कर्म किया गया।
विज्ञापन


दुष्कर्म के चलते लड़की गर्भवती हो गई और इसी वर्ष फरवरी में उसने एक बच्चे को जन्म दिया। बच्चे के जन्म के बाद लड़की के साथ मारपीट की जाने लगी तथा उसे जबरदस्ती नशा करवाया जाता। नशे की हालत में लड़की के साथ अप्राकृतिक सेक्स किया जाता और मना करने पर मारपीट की जाती।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायत में कहा गया है कि बीते सप्ताह उनकी पोती रात के समय चुपके से वहां से भाग निकली और अपने दादा के पास पहुंच गई। लड़की ने अपने ऊपर हुए अत्याचारों की कहानी अपने दादा को बताई। नशे की हालत में आई लड़की को उपचार के लिए सिविल अस्पताल लाया गया, जहां से उसे दिल्ली के लिए रेफर कर दिया गया। लड़की के दादा ने इस बात की शिकायत महिला थाना पुलिस को दी। महिला थाना प्रभारी सुशीला देवी ने बताया कि लड़की के अपहरण के आरोपी रामशेर, उसके पिता जगत सिंह, माता लच्छो देवी व प्रवीण निवासी पृथला के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed