{"_id":"57a862654f1c1b8667ee4463","slug":"government-officials-from-13-lakh-fraud","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी अधिकारी से 13 लाख रुपये का फर्जीवाड़ा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सरकारी अधिकारी से 13 लाख रुपये का फर्जीवाड़ा
अमर उजाला ब्ययूराो
Updated Mon, 08 Aug 2016 04:17 PM IST
विज्ञापन
crime demo
- फोटो : file photo
एक सरकारी अधिकारी के बैंक खाते में फर्जीवाड़ा कर 13 लाख रुपये निकालने का मामला प्रकाश में आया है। अधिकारी की शिकायत पर शहर थाना पुलिस ने एक कंपनी के एमडी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
शहर थाना एसएचओ संतोष कुमार के अनुसार फरीदाबाद के इंफोर्समेंट अधिकारी कम प्रोविडेंट फंड निरीक्षक बीएम शर्मा ने शिकायत दर्ज कराई है।
उनका आरोप है कि अगवानपुर स्थित क्लासिक बोटल कैप्स प्राईवेट लिमिटेड कंपनी के एमडी संजीव सेठ ने उनके खाते से अलग-अलग समय में 13 लाख 9 हजार 869 रुपये धोखाधड़ी से निकाल लिए।
विज्ञापन
उन्हेें पिछले दिनों फर्जीवाड़ा होने का पता तब चला जब उन्होंने अपने खातों की जांच की। इसके बाद मामले की शिकायत शहर थाने को दी। एसएचओ का कहना है कि केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन