फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   GOLD FEILD

गोल्ड फील्ड मेडिकल कॉलेज के कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन 

Sat, 24 Sep 2016 11:26 PM IST
palwal
palwal Updated Sat, 24 Sep 2016 11:26 PM IST
विज्ञापन
GOLD FEILD
प्रदर्शन करते गोल्डफील्ड मैडीकल कॉलेज के कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला

 फरीदाबाद के गांव छायसां स्थित गोल्ड फील्ड मेडिकल कॉलेज के कर्मचारियों ने शनिवार सुबह शहर में प्रदर्शन कर सीएम के राजनीतिक सचिव दीपक मंगला को ज्ञापन सौंपा। इससे पूर्व कर्मचारियों ने पृथला के विधायक टेकचंद शर्मा से भी समस्या को लेकर गुहार लगाई। 

विज्ञापन


कर्मचारियों का कहना था कि कॉलेज पर पिछले एक वर्ष से ताला जड़ा हुआ है। जिसके कारण कॉलेज में नियुक्त करीब 500 कर्मचारियों के सामने रोजी रोटी का संकट पैदा हो गया है। कर्मचारियों ने कहा कि विधानसभा में भी मेडिकल कॉलेज का मामला उठा था।
विज्ञापन


सरकार ने कॉलेज के छात्रों को तो एडजस्ट कर दिया गया, लेकिन उनकी समस्या जस की तस बनी हुई है। दीपक मंगला और विधायक टेकचंद शर्मा ने कर्मचारियों के मामले को सीएम के संज्ञान में लाकर समाधान का भरोसा दिलाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल फीस विवाद के चलते जुलाई 2015 से गोल्ड फील्ड मेडिकल कॉलेज अस्थिर स्थिति में है। इस समय कॉलेज में सुपरवाइजर, सफाई कर्मचारी, माली गार्ड सहित करीब 500 कर्मचारी काम करते हैं। जिन्हें पिछले एक वर्ष से वेतन नहीं मिला रहा है। कर्मचारी रोज आते हैं और वापस घर लौट जाते हैं। 

कर्मचारी राजकुमार भाटी, नरेश भारद्वाज, महेंद्र, शिवकुमार, वीरपाल, प्रेमलता, लज्जा व कस्तूरी ने बताया कि मेडिकल कॉलेज के बंद होने से उनके सामने रोजी रोटी का संकट पैदा हो गया है। उन्होंने बताया कि मेडिकल कॉलेज के बंद होने से आसपास के गांवों में स्वास्थ्य सेवाएं भी चरमरा गई हैं। पहले यहां ग्रामीणों का फ्री इलाज हो जाता था, लेकिन अब ग्रामीणों को 10-12 किलोमीटर दूर शहर जाना पड़ रहा है। वहीं कॉलेज के बंद होने से करीब 500 कर्मचारी बेरोजगारी के कगार पर पहुंच गए हैं। कर्मचारियों ने प्रदेश सरकार से दोबारा कॉलेज शुरु करने की मांग की है। 


वहीं पृथला के विधायक टेकचंद शर्मा ने कर्मचारियों से कहा है कि वे इस मामले को लेकर व्यक्तिगत तौर पर स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज से मिल चुके हैं। जिस पर अनिल विज ने कॉलेज शुरू करने का आश्वासन दिया, है लेकिन टेकओवर में अभी समय लगेगा क्योंकि यह सरकारी कार्रवाई है। जरूरत पड़ी तो वे इस मुद्दे को विधानसभा में भी उठाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed