{"_id":"58d2bdca4f1c1be5431a4e19","slug":"firing-two-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन विवाद में चली गोली, दो घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जमीन विवाद में चली गोली, दो घायल
palwal
Updated Wed, 22 Mar 2017 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहीन थाना के गांव आलीमेव में भूमि विवाद को लेकर एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष पर हमला कर दिया। इस दौरान पथराव किया गया और गोलियां भी चलीं। घटना में जफर नामक युवक को गोली लगने के बाद हसन खान मेवाती मेडिकल कॉलेज नल्लहड़ में भर्ती कराया गया है। उसका भाई ईसब भी इस झगडे में घायल हुआ है। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर डीएसपी बलवीर सिंह एवं बहीन एसएचओ दीपचंद भी पहुंच गए। उन्होने गांव में पुलिस की तैनाती करके लोगों को शांत किया। घटना को लेकर गांव में तनाव बना हुआ है।
एसएचओ दीपचंद ने जानकारी देते हुए बताया कि इस मामले में अन्सार नामक युवक ने मुस्ताक, दिलशाद, जानू, मुफीक, तौफीक, आलीम, दीनू, इब्राहिम, याकूब, इकबाल एवं निसार के खिलाफ बहीन थाना पुलिस को बयान दिए हैं। एसएचओ ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
बताया गया कि गांव में एक प्राइवेट स्कूल है। स्कूल के पास स्थित भूमि को लेकर यह विवाद हुआ है। गांव का एक गुट जहां इसे अवैध कब्जा बता रहा है तो वहीं दूसरा गुट इसे अपनी मिलकियत बता रहा है। बुधवार को एक गुट ट्रैक्टर लेकर जा रहा था, तभी विरोधी पक्ष ने हमला कर दिया। डीएसपी बलवीर सिंह ने बताया कि दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।