फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Fights and assault cases against ten people

झगड़े व मारपीट में दस लोगों के खिलाफ केस दर्ज

Tue, 01 Nov 2016 04:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 01 Nov 2016 04:25 PM IST
विज्ञापन
Fights and assault cases against ten people
बच्चे को बेड़ियों से बांधा - फोटो : डेमो फोटो

लाठी-डंडों से हमला कर जान से मारने की धमकी देने के दो अलग-अलग मामलों में सदर थाना पुलिस ने दस लोगों के खिलाफ केस दर्ज किए हैं। दोनों मामलों में पुलिस तफ्तीश कर रही है। 

विज्ञापन


एसएचओ संदीप मोर के अनुसार गांव छपरोला निवासी पवन ने शिकायत दी है कि वह अपने दोस्त गोपाल, उसकी पत्नी व बच्चों के साथ वनी की परिक्रमा करने के बाद कार से वापस घर जा रहे था।
विज्ञापन


गांव में ही रास्ते में ट्रैक्टर खड़ा हुआ था और उसके आगे एक बाइक खड़ी थी। उसने ट्रैक्टर से अपनी गाड़ी को बचाकर निकाल लिया और बाइक को साइड हटा दिया।

इतने में ही गांव निवासी कपिल घर से बहार आ गया इसी बात को लेकर झगड़ा करने लगा। थोड़ी देर बाद उसके साथी मोहनलाल, हुकम, जुगन, राम, लक्ष्मण, खेमचंद व तेजबीर भी आए गए और लाठी-डंडा व तलवार से हमला कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरे मामले में गांव डुंगरपुर निवासी राहुल ने शिकायत दर्ज कराई है कि वह किसी काम से गांव में ही जा रहा था। तभी गांव निवासी अफसर व उसके पिता सम्शू ने उस पर लाठी-डंडा से हमला कर दिया और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।
----

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed