फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   farmer murder

बामनीखेड़ा में किसान की गला रेतकर हत्या

Fri, 23 Sep 2016 04:29 PM IST
palwal
palwal Updated Fri, 23 Sep 2016 04:29 PM IST
विज्ञापन
farmer murder
मृतक किसान रामसहाय। - फोटो : अमर उजाला

सदर थाना क्षेत्र के गांव बामनीखेड़ा के खेत में बुधवार रात को सो रहे 45 वर्षीय किसान की गला रेतकर हत्या कर दी गई। बृहस्पतिवार सुबह सैर करने के लिए गए पड़ोसियों द्वारा घटना की सूचना मृतक के परिजनों व पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही डीएसपी डॉ. अभिमन्यु लोहान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए।

विज्ञापन



मौके पर ही डॉग स्कवायड टीम, फ्रिंगर प्रिंट व एफएसएल टीम को बुलाकर घटनास्थल का मौका मुआयना कराया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपकर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


गांव बामनीखेड़ा निवासी रामसहाय उर्फ कलुआ का रेलवे फाटक पार रसूलपुर मार्ग पर खेतों में एक प्लॉट है, जहां पर वह अपने पशुओं की देखभाल के लिए रहता था और रात के समय वहीं पर सोता था। बुधवार देर रात रामसहाय अपने घर से प्लॉट पर सोने के लिए गया था, जहां पर देर रात किसी ने रामसहाय की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक के भतीजे राहुल शर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि रामसहाय का किसी के साथ कोई विवाद नहीं था। इसके अलावा किसी से रंजिश की भी कोई बात नहीं रही है। गांव के सरपंच महावीर शर्मा का कहना है कि मृतक अपने काम में ही व्यस्त रहता था।


कई पहलुओं से चल रही जांच
घटना की सूचना मिलते ही वे खुद फोर्स व जांच टीमों के साथ मौके पर पहुंच गए थे। शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस कई पहलुओं से मामले की जांच में जुटी है, शीघ्र ही खुलासा कर दिया जाएगा। -डॉ. अभिमन्यु लोहान, डीएसपी, पलवल

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed