{"_id":"57f8d8424f1c1b255227049a","slug":"drug","type":"story","status":"publish","title_hn":"सवा चार किलो गांजा बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सवा चार किलो गांजा बरामद
palwal
Updated Sat, 08 Oct 2016 04:58 PM IST
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में मादक पर्दार्थो की तस्करी का आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से दो लोगों को मादक पदार्थों की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से सवा चार किलो गांजा बरामद किया है। संबंधित थानों की पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
विज्ञापन
चांदहट थाना एसएचओ जसबीर के अनुसार उन्हें रसूलपुर रोड पर एक व्यक्ति के गांजे के साथ आने की सूचना मिली थी। जिस पर थाने में तैनात एएसआई सत्यनारायण, हवलदार मोहन व सिपाही दिनेश की टीम ने गांव होशंगाबाद के समीप से शेखपुरा मोहल्ला पलवल निवासी अमजद को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चार किलो 200 ग्राम गांजा बरामद किया है। एसएचओ ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह गांजा को बड़ौली निवासी विजय से खरीदकर लाया था।
विज्ञापन
वहीं कैंप थाना में तैनात एएसआई सुनील कुमार के अनुसार पुलिस ने किठवाड़ी चौक से शमशाबाद निवासी सतबीर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 50 ग्राम गांजा बरामद किया है।
विज्ञापन