{"_id":"592ea0f04f1c1bea53bdc934","slug":"clinical-seal-of-two-zodiacal-doctors","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो झोलाछाप डॉक्टरों के क्लीनिक सील","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो झोलाछाप डॉक्टरों के क्लीनिक सील
अमर उजाला ब्ययूराो
Updated Wed, 31 May 2017 04:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीएम विंडो में दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने झोलाछाप डॉक्टरों की दो दुकानों पर छापा मारकर उन्हें सील कर दिया। सूचना मिलते ही दोनों झोलाछाप दुकान को खुला छोड़कर मौके से फरार हो गए। छापेमारी की सूचना शहर में आग की तरह फैल गई और झोलाछाप डॉक्टरों में हड़कंप मच गया। स्वास्थ्य विभाग ने दोनों फरार हुए झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ पुलिस को शिकायत दे दी है।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग के एसएमओ डॉ. विपिन कुमार ने बताया कि किसी ने सीएम विंडो में शिकायत देकर बताया कि कच्चा तालाब व नया नगला रोड पर बगैर डिग्री के डॉक्टर की दुकान खोलकर लोगों के जीवन के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। सीएम विंडो में शिकायत के बाद पलवल स्वास्थ्य विभाग को इसकी सूचना भेजी गई और जांच के आदेश दिए गए।
विज्ञापन
जिला स्वास्थ्य अधिकारी ने डीआई रजनीश के नेतृत्व में एक टीम होडल के लिए रवाना कर दी। टीम के साथ होडल के एसएमओ डॉ. विपिन कुमार व हसनपुर से डॉ. मनोज कुमार भी टीम के साथ हो लिए। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दोनों दुकानों पर छापा मारकर उन दुकानों को सील कर दिया।
विज्ञापन
झोलाछाप मौके से फरार हो गए। उन्होंने बताया कि नया नला रोड पर जिस क्लीनिक पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छापा मारा उसे नरेश कुमार चलाता है, जबकि कच्चा तालाब की दुकान को कन्हैया लाल चलाता है। उन्होंने कहा कि दोनों झोलाछापों की शिकायत पुलिस को दे दी गई है, वह जल्दी पुलिस की गिरफ्त में होंगे। डॉ. विपिन ने बताया कि शहर में खुल रहीं झोलाछाप डॉक्टरों की शिकायतें सीएम विंडो के साथ-साथ जिला स्वास्थ्य विभाग को भी लगातार मिल रहीं हैं। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग जल्दी बगैर डिग्री लेकर बैठे झोलाछाप डाक्टरों के खिलाफ अभियान चलाकर इन्हें बंद कराने का काम करेगा।
----------------