{"_id":"57a7746b4f1c1b27112b92d2","slug":"clinic","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक झोलाछाप डॉक्टर की दुकान सील ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एक झोलाछाप डॉक्टर की दुकान सील
palwal
Updated Sun, 07 Aug 2016 11:21 PM IST
विज्ञापन
doctor
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शनिवार देर शाम गांव अलावलपुर में ललपुरा चौक के निकट एक झोलाछाप डॉक्टर की अवैध रूप से चलाई जा रही दुकान को सील कर दिया। छापेमारी के दौरान चिकित्सक गच्चा देकर मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
जिला अस्पताल के मेडिकल अधिकारी डॉ. जेपी प्रसाद, सिविल सर्जन डॉ. आदित्य स्वरूप गुप्ता के निर्देशानुसार झोलाछाप चिकित्सकों के खिलाफ अभियान चलाया हुआ है। सिविल सर्जन को शनिवार को सूचना मिली थी कि अलावलपुर गांव में सतीश चंद नामक व्यक्ति ललपुरा चौक के निकट चिकित्सक की दुकान चला रहा है। जिस पर डॉ. जेपी प्रसाद के नेतृत्व में टीम तैयार कर छापेमारी के लिए भेजा गया।
विज्ञापन
डॉ. प्रसाद के अनुसार टीम ने मौके पर जाकर देखा तो उक्त व्यक्ति अपनी चिकित्सक की दुकान चलाने का कोई कागजात पेश नहीं कर सका। उन्होंने दुकान में रखे सामान को जब्त कर दुकान का ताला लगा दिया। लेकिन इसी दौरान क्लीनिक संचालक सतीश पुलिस को चकमा देकर मौके से फरार हो गया। इसकी शिकायत डॉ. जेपी प्रसाद ने चांदहट थाना की अलावलपुर पुलिस चौकी को दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन