{"_id":"57910c0c4f1c1b7a41c4b944","slug":"caught","type":"story","status":"publish","title_hn":" चोरी कर भाग रहे युवक को पकड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरी कर भाग रहे युवक को पकड़ा
palwal
Updated Thu, 21 Jul 2016 11:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौडोता चौक के पास दिन दहाड़े बाइक चोरी करने आए एक चोर को आसपास के लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया जबकि उसका एक साथी भागने में कामयाब हो गया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार मंगलवार देर सांय गौडोता चौक के निकट बाइक पर सवार दो युवक आए और उनमें से एक युवक दुकान के बाहर खड़ी बाइक का ताला तोड़कर उसे ले जाने का प्रयास करने लगा।
विज्ञापन
इतने में आसपास के लोगों से उक्त चोर को बाइक को ले जाते देख लिया और उसके भागने से पहले ही उसे मौके पर दबोच लिया। उसके पकड़े जाते ही उसका साथी अपनी बाइक को मौके पर छोड़कर भागने लगा। लोगों ने पहले तो बाइक चोर के साथ मारपीट की और उसके बाद बाइक चोर को पुलिस को सौंप दिया। लोगों ने यहां चोरों द्वारा छोड़ी गई बाइक को भी पुलिस को सौंप दिया। पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम गांव लुहिंगाकला निवासी इमरान बताया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ करने में जुटी है।
विज्ञापन