{"_id":"5701f9714f1c1bd634c810ef","slug":"case-file-against-10-for-scuffle","type":"story","status":"publish","title_hn":"झगड़ों व मारपीट में 10 के खिलाफ केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
झगड़ों व मारपीट में 10 के खिलाफ केस दर्ज
ब्यूरो/अमर उजाला, पलवल
Updated Mon, 04 Apr 2016 10:50 AM IST
विज्ञापन
वारदात
- फोटो : buerue
पलवल के सदर थाना क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर दो महिलाओं व एक युवक के साथ मारपीट कर घायल करने के मामले प्रकाश में आए हैं। पुलिस ने संबंधित धाराओं में 10 नामजद सहित चार-पांच अन्य के खिलाफ मामले दर्ज किए हैं।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक गांव दिघौट निवासी राजेंद्र ने शिकायत दी है कि गांव निवासी बलजीत, हुकमसिंह, राहोताश, विजय, रोहित व गौरव ने उसके घर में घुसकर उसकी पत्नी लक्ष्मी देवी व भाई की पत्नी गीता पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। आरोपी उन्हें गंभीर रूप से घायल कर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।
विज्ञापन
इसी प्रकार गांव धतीर निवासी मनोज कुमार ने शिकायत दी है कि वह अपने ताऊ के घर के सामने खड़ा था। तभी गांव निवासी ब्रिजेश, धर्मेश, विपिन, संदीप ने अपने चार-पंाच अन्य साथियों के साथ उस पर लाठी-डंडा से हमला कर घायल कर दिया। पुलिस सभी आरोपियों के खिलाफ मामले दर्ज कर तफ्तीश कर रही है।
विज्ञापन