{"_id":"57c0264e4f1c1b037cd4f02c","slug":"burglars-had-broken-in-two-showrooms-millions-of-recycled-materials","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरों ने दो शोरूम में लगाई सेंध, लाखों का माल साफ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरों ने दो शोरूम में लगाई सेंध, लाखों का माल साफ
अमर उजाला ब्ययूराो
Updated Fri, 26 Aug 2016 04:51 PM IST
विज्ञापन
चाोरी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर थाना क्षेत्र में मेन बाजार में बुधवार की रात चोरों ने दो शोरूम में सेंध लगाकर लाखों की नगदी व सामान पर हाथ साफ कर दिया। बृहस्पतिवार की सुबह सूचना मिलते ही शहर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई।
विज्ञापन
पुलिस ने जांच के तथ्य जुटाने के लिए मौके पर ही डॉग स्कवॉड व फिंगरप्रिंट टीम को बुलाकर घटनास्थल का मौका-मुआयना किया। पुलिस ने जुनेजा सिलेक्शन के मालिक वीरेंद्र जुनेजा व शर्मा इंपोरियम के मालिक नरेंद्र की शिकायतों पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
शिकायत में है वीरेंद्र जुनेजा ने कहा है कि वे प्रतिदिन की तरह बुधवार की रात शोरूम बंद कर घर चले गए थे। बृहस्पतिवार की सुबह जब वे शोरूम खोलने आए तो पता चला कि ऊपर वाली जगह से शटर टूटा हुआ है। उन्होंने जब शोरूम के अंदर देखा तो गल्ले का ताला टूटा हुआ था व उसमें रखे 9 लाख 85 हजार रुपये भी चोरी थे। पीड़ित के अनुसार चोर उसके शोरूम से लगभग 10 लाख रुपये के सामान पर भी हाथ साफ कर गए।
विज्ञापन
इसी प्रकार शर्मा इंपोरियम के नरेंद्र ने बताया कि चोर उनके शोरूम के गल्ले में रखे करीब चार लाख रुपये की नगदी व अन्य सामान पर हाथ साफ कर गए। शहर थाना एसएचओ संतोष कुमार के अनुसार शिकायतों पर केस दर्ज कर लिया गया है। शीघ्र मामले का खुलासा करने का प्रयास किया जाएगा।