फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Brother-in-law's brother killed by a vehicle collision killed, brother injured

जीजा-साले को वाहन ने मारी टक्कर साले की मौत, जीजा घायल

Sun, 26 Feb 2017 04:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 26 Feb 2017 04:26 PM IST
विज्ञापन
Brother-in-law's brother killed by a vehicle collision killed, brother injured
हादसे में क्षतिग्रस्त हुई कार। - फोटो : अमर उजाला

पलवल-अलीगढ़ मार्ग पर किठवाडी नहर के पास बाइक सवार जीजा-साले को सामने से आ रहे तेज रफ्तार हाईवा ने टक्कर मार दी। हादसे में साले की मौके पर मौत हो गई, जबकि जीजा घायल हो गया। वहीं, शहर थाना क्षेत्र के अंतर्गत स्कॉर्पियो की टक्कर से वैगनआर सवार व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन


जांच अधिकारी विरेंद्र के अनुसार, यूपी के जिला अलीगढ़ के गांव मजीपुरा निवासी ओमकार राजस्थान के भरतपुर जिला के गांव डीग निवासी अपने जीजा श्यामवीर के साथ भिवाड़ी स्थित निजी कंपनी में कार्य करते थे। शनिवार सुबह ओमकार अपने जीजा श्यामवीर के साथ बाइक पर सवार होकर भिवाड़ी से अपने गांव मजीपुरा जा रहे थे।
विज्ञापन


जैसे उनकी बाइक पलवल-अलीगढ़ मार्ग पर किठवाड़ी नहर के पास पहुंची तो सामने से आ रहे तेज रफ्तार हाईवा ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में ओमकार की मौके पर मौत हो गई, जबकि उनके जीजा श्यामवीर घायल हो गए। हाईवा चालक वाहन को घटनास्थल पर छोड़कर फरार हो गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घायल को सिविल अस्पताल भिजवाया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed