{"_id":"576676a24f1c1b5a5611b6c7","slug":"break","type":"story","status":"publish","title_hn":"अचानक ब्रेक लगाने से कार ट्रक में घुसी, एक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अचानक ब्रेक लगाने से कार ट्रक में घुसी, एक की मौत
plawal
Updated Sun, 19 Jun 2016 04:17 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : Desk
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सदर थानाक्षेत्र में एनएच-2 पर गांव बघौला के समीप ट्रक चालक द्वारा अचानक ब्रेक लगाने से पीछे से आ रही स्विफ्ट कार ट्रक से टकरा गई। घटना शनिवार दोपहर की है। हादसे में कार में सवार 24 वर्षीय युवक की मौके पर मौत हो गई, जबकि उसके चार साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद चालक ट्रक सहित मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
सदर थाना एसएचओ संदीप मोर के अनुसार, टोहना निवासी 24 वर्षीय रोबिन गोयल व उसके चार साथी फरीदाबाद निवासी ईशू, दिल्ली निवासी संदीप, कैथल निवासी पुलकित व करनाल निवासी कपिल स्विफ्ट कार से आगरा घूमने के लिए जा रहे थे। एनएच-2 पर गांव बघौला के समीप उनकी गाड़ी के आगे चल रहे ट्रक के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए, जिससे ट्रक के पीछे आ रही कार ट्रक से टकरा गई।
विज्ञापन
हादसे में रोबिन गोयल की मौके पर मौत हो गई और उसके चार साथी घायल हो गए। घायलों को सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें फरीदाबाद के लिए रेफर कर दिया। पुलिस ने मृतक के परिजनों की शिकायत पर आरोपी अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन