{"_id":"586792974f1c1b132ceedb93","slug":"beer-shop","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब का ठेका हटवाने के लिए प्रदर्शन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शराब का ठेका हटवाने के लिए प्रदर्शन
palwal
Updated Sat, 31 Dec 2016 04:51 PM IST
विज्ञापन
हथीन में शराब ठेके के विरोध में किया प्रदर्शन।
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बीच बाजार में धार्मिक स्थल के निकट स्थित शराब के ठेके को हटवाने की मांग को लेकर राष्ट्रीय आर्य क्षत्रिय सभा के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी युवा शहर में जुलूस निकालते हुए लघु सचिवालय पर पहुंचे तथा एसडीएम के कार्यालय के सामने धरना दिया।
धरने में सभा के जिला अध्यक्ष गजराज आर्य, महासचिव विकास कौशिक, केशव, तरुण, अन्नु, हेमंत राजपूत, विशाल कोंडल, हेमू, दीपक, योगेंद्र, प्रवीण, कृष्ण एवं हरकेश ने भाग लिया। सभा के पदाधिकारियों ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि एक सप्ताह के अंदर शराब ठेका शिफ्ट नहीं किया गया तो जिला मुख्यालय पर आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर एसडीएम सतेंद्र सिवाच एवं डीएसपी हथीन बलवीर सिंह ने उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन