{"_id":"573d97104f1c1bf757ac70e9","slug":"beer-seaze-three-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":" 250 पेटी शराब पकड़ी, तीन गिरफ्तार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
250 पेटी शराब पकड़ी, तीन गिरफ्तार
palwal
Updated Thu, 19 May 2016 04:10 PM IST
विज्ञापन
टीनएजर पीते हैं ज्यादा शराब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर परिषद के चुनावों के मद्देनजर पुलिस ने अवैध शराब विक्रेता और तस्करों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया हुआ है। इसी के तहत पुलिस ने अलग-अलग थानाक्षेत्र से तीन लोगों को अंग्रेजी व देशी शराब सहित गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
सीआइए इंचार्ज सुरेश भडाना ने बताया कि गांव दीघोट फाटक के समीप एक पिकअप गाड़ी से 250 पेटी अवैध देशी शराब बरामद की गई है। गांव बंचारी निवासी रिंकू पुत्र पुरण को गिरफ्तार कर शराब व वाहन को जब्त कर लिया गया है।
विज्ञापन
इसी प्रकार चांदहट थाना पुलिस ने बागपुर के समीप से बाइक के जरिए यूपी ले जाई जा रही 48 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की है। पुलिस ने जिला गौतमबुद्ध नगर (यूपी) के गांव रोनीजा निवासी आरोपी इंद्रपाल को गिरफ्तार किया। कैंप थाना पुलिस ने सल्लागढ़ निवासी रोहित को अवैध शराब बेचते हुए गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन