{"_id":"5778f23d4f1c1b6d697f9af4","slug":"beat-auto-driver","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिसकर्मी ने ऑटो चालक को डंडे से पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिसकर्मी ने ऑटो चालक को डंडे से पीटा
palwal
Updated Sun, 03 Jul 2016 04:42 PM IST
विज्ञापन
एक ऑटो रिक्शा चालक ने पुलिसकर्मी पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। घटना में ऑटो चालक का सिर फट गया। इससे गुस्साए अन्य ऑटो चालकों ने पुलिसकर्मियों पर अवैध वसूली का आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन
ऑटो चालक धर्म का आरोप है कि शनिवार सुबह वह सड़क पार कर रहा था, उसी समय वहां पर मौजूद एक पुलिसकर्मी ने उसे रुकने का इशारा किया, लेकिन उसका ऑटो सड़क पर थोड़ी आगे आ गया, जिस पर पुलिसकर्मी ने डंडा मारकर ऑटो के साइड के शीशे को तोड़ दिया और उस पर भी डंडे बरसाए, जिससे उसका सिर फट गया।
विज्ञापन
इस घटना से गुस्साए अन्य ऑटो चालकों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध जताया। पीड़ित ऑटो चालक ने आरोप लगाया कि पुलिसकर्मी अवैध वसूली के लिए उन्हें रोक लेते हैं और पैसे ऐंठकर छोड़ देते हैं। वहीं ऑटो प्रधान राजेंद्र कुमार ने बताया कि अवैध पार्किंग में ऑटो के खड़ा होने से नियम के अनुसार 100 रुपये का चालान है, लेकिन पुलिसकर्मी 30-40 रुपये लेकर उन्हें छोड़ देते है। ऑटो चालक की पिटाई के मामले में प्रधान ने कहा कि एसपी राजेश दुग्गल से इसकी शिकायत करेंगे।
विज्ञापन