फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Bank officials to become lawyer blow account of Rs 35 thousand

बैंक अधिकारी बन कर वकील के खाते से उड़ा लिए रुपये 35 हजार

Mon, 25 Jul 2016 04:37 PM IST
अमर उजाला ब्ययूराो
अमर उजाला ब्ययूराो Updated Mon, 25 Jul 2016 04:37 PM IST
विज्ञापन
Bank officials to become lawyer blow account of Rs 35 thousand
एटीएम - फोटो : अमर उजाला

 मोबाइल पर बैंक अधिकारी बनकर एक व्यक्ति ने एक वकील से उनका एटीएम कार्ड का पासवर्ड पूछ लिया। कुछ ही समय बाद वकील साहब के खाते से 35 हजार रुपए निकाल लिए गए।वकील साहब को तब पता चला जब कि उनके मोबाइल पर रुपये निकलने का संदेश आया। 

विज्ञापन


कस्टमर केयर पर पता किया तो पता चला कि उनके खाते से मुबंई में 35 हजार रुपये की खरीददारी की गई है। ठगी का अहसास होने पर कैंप थाना पुलिस को शिकायत की गई। केस दर्ज कर पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है। 
विज्ञापन


कैंप थाना एसएचओ रविंद्र कुमार के अनुसार न्यू कॉलोनी निवासी हरिरतन डबास एडवोकेट ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि उन्होंने बैंक में खोले हुए अपने बचत खाते का एटीएम कार्ड बनवाया हुआ है। 20 जुलाई को उनके पास फोन आया। फोन करने वाले व्यक्ति ने खुद को बैंक की मुंबई स्थित मुख्य शाखा की एटीएम ब्रांच का हेड बताया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


फोनकर्ता ने उनसे एटीएम कार्ड के बंद होने की बात कहते हुए उसे रिन्यू करने के लिए एटीएम का पासवर्ड पूछा। वह इस बात को समझ नहीं पाए और अपना गोपनीय नंबर बता दिया। नंबर देने के करीब एक घंटे बाद उन्हें पता चला कि उनके खाते से 35 हजार रुपये कम हो गए हैं। उन्होंने बैंक जाकर जब जानकारी ली तो पता चला कि एटीएम कार्ड के गोपनीय नंबर से मुंबई में 35 हजार रुपये की खरीददारी की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed