फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   lootpat

तमंचे के बल पर कार सवारों से लूटा बैग

Sun, 09 Oct 2016 04:53 PM IST
palwal
palwal Updated Sun, 09 Oct 2016 04:53 PM IST
विज्ञापन
lootpat
- फोटो : अमर उजाला

शुक्रवार देर रात पुन्हाना से होडल आ रहे दो व्यापारी भाईयों की कार  को बोराका गांव के समीप स्विफ्ट कार सवार चार बदमाशों ने टक्कर मार कर रोक लिया। तमंचे के बल पर  बदमाश व्यापारी भाईयों से उनके पास मौजूद बैग लूटकर फरार हो गए।

विज्ञापन


लेकिन उनमें केवल कागजात थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई व केस दर्ज कर लिया गया। 

जानकारी के अनुसार होडल के टायर व्यापारी रामू अग्रवाल का पुन्हाना में पेट्रोल पंप है। उनके दोनों पुत्र राजीव व राकेश शुक्रवार की रात करीब साढ़े नौ बजे कार मे सवार हो कर पुन्हाना से होडल आ रहे थे। बोराका गांव के समीप एक सफेद रंग की स्विफ्ट कार सवार चार युवकों ने उनकी कार में टक्कर मार दी।
विज्ञापन


लेकिन उनके द्वारा कार को भगाने पर उन्होंने एक किलोमीटर आगे आ कर दोबारा से उनकी कार में टक्कर मार दी, जिससे उनकी कार साइड में गड्ढे में जा गिरी। कार के रुकते ही बदमाश तमंचे के बल पर कार में रखा उनका बैग लूट लिया व भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


राकेश के अनुसार बैग में केवल कागजात थे। बदमाश थोड़ी दूरी पर ही बैग को फेंक भी गए. जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया। घटना में कार सवार राजीव घायल हो गए, उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डीएसपी मौजीराम के अनुसार केस दर्ज कर लिया गया है व आरोपियों की तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed