{"_id":"5915a15d4f1c1b0a698510b6","slug":"badmashs-asked-for-showroom-owner-for-rs-50-lakh","type":"story","status":"publish","title_hn":" बदमाशों ने फिर शोरूम मालिक से मांगी 50 लाख की रंगदारी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बदमाशों ने फिर शोरूम मालिक से मांगी 50 लाख की रंगदारी
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 12 May 2017 05:21 PM IST
विज्ञापन
धन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में व्यापारियों से रंगदारी मांगने के मामले थम नहीं रहे हैं। रंगदारी मांगने वाले बदमाश आए दिन किसी न किसी व्यापारी को निशाना बनाकर रंगदारी मांगने पहुंच जाते हैं। हालांकि पुलिस विभाग रंगदारी मांगने वाले बदमाशों को पकड़ने के हर संभव प्रयास कर रही है। उसके बावजूद बदमाश पुलिस के काबू नहीं आ रहे हैं। गत दिनों भी पुलिस ने दो बदमाशों को रंगदारी मांगने व जेल में बंद अपने आकाओं से व्यापारियों को फोन पर धमकी दिलवाने के आरोप में गिरफ्तार भी किया था।
विज्ञापन
बावजूद इसके बदमाशों के हौसले इतने बुलंद है कि राजमार्ग पर हसनपुर चौक के निकट महेंद्रा गाड़ी के शोरूम पर तीन नकाबपोश बदमाशों ने जाकर पहले सुरक्षा कर्मी से मालिक को फोन कर 50 लाख रुपये रंगदारी के रूप में लाने को कहा। जब सुरक्षा कर्मी ने इसका विरोध किया तो बदमाशों ने गोली चला दी। इस वारदात में सुरक्षाकर्मी बाल-बाल बच गया। इसके बाद बदमाश धमकी देते हुए बाइक लेकर मौके से फरार हो गए। गार्ड ने मामले की सूचना ब्रांच इंचार्ज व पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थाना व सीआईए पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने गार्ड के बयान पर मामला दर्ज करके बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
वारदात की सूचना मिलने के बाद जिला पुलिस अधीक्षक सुलोचना गजराज व डीएसपी मौजीराम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया।
हसनपुर चौक के निकट महेंद्रा गाड़ी के शोरूम पर कार्यरत गार्ड वीरेंद्र ने दी शिकायत में कहा कि सोमवार देर रात उसने खाना खाने के बाद पानी पीने के लिए शोरूम का शटर खोला था। शटर खोलने के बाद शोरूम के अंदर से पानी लेकर वह बाहर आया ही था कि तभी अपाचे बाइक पर तीन बदमाश आए। सभी ने अपने मुंह कपड़े से ढके हुए थे। तीनों बदमाशों में से एक बदमाश बाइक से नीचे उतरा और वीरेंद्र से शोरूम के मालिक के बारे में पूछने लगा।
विज्ञापन
जब वीरेंद्र ने उससे कारण पूछा तो उसने मालिक से पचास लाख रुपये की रंगदारी लाने के लिए कहा। वीरेंद्र ने उससे कहा कि अब शोरूम बंद हो चुका है और मालिक व ब्रांच मैनेजर फरीदाबाद जा चुके हैं। जब वह शोरूम के अंदर जाने लगा तो वीरेंद्र ने उसका विरोध किया। वीरेंद्र को विरोध करता देख बाइक पर बैठे दोनों बदमाशों ने हथियार निकाल लिए। वीरेंद्र ने पुलिस को बताया कि उनमें से एक बदमाश ने तो हवाई फायर किया और दूसरे बदमाश ने उसके ऊपर गोली चला दी। गोली वीरेंद्र के साइड से निकलकर शोरूम के शीशे में जा लगी और शीशा चकनाचूर हो गया।
गोली चलाने के बाद तीनों बदमाश बाइक पर बैठकर फरार हो गए। वीरेंद्र ने मामले की सूचना ब्रांच मैनेजर गौतम तेवतिया व पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस व शोरूम के मैनेजर मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने गार्ड वीरेंद्र के बयान पर तीनों नकाबपोश बदमाशों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। शहर में हुई इतनी बड़ी घटना को देखते हुए जिला पुलिस कप्तान सुलोचना गजराज व डीएसपी मौजीराम ने घटनास्थल का दौरा किया। पुलिस ने सुरक्षा के मद्देनजर शोरूम पर पुलिस कर्मियों की भी तैनाती की है।
------------------