{"_id":"57a5c6664f1c1b39302b9881","slug":"attempt-gangrape","type":"story","status":"publish","title_hn":"हथियारों के दम पर किया गैंगरेप का प्रयास, तीन गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हथियारों के दम पर किया गैंगरेप का प्रयास, तीन गिरफ्तार
palwal
Updated Sat, 06 Aug 2016 04:50 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला थाना पुलिस ने हथियारों के दम पर गैंगरेप के प्रयास के आरोप में तीन लोगों को काबू किया है। आरोपियों को अदालत में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड़ पर लिया गया है। गैंगरेप के प्रयास की घटना तीन अगस्त को बहीन थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई थी।
विज्ञापन
महिला थाना एसचओ इंस्पेक्टर सुशीला देवी के अनुसार 30 वर्षीय एक महिला ने शिकायत दी थी कि बुधवार तीन अगस्त की रात को वह अपने घर सोई हुई थी। उसी दौरान उसी के गांव निवासी हन्नी उर्फ हनीफ, साजिद, हुमस, खल्ली उर्फ खलील व रहीस पीड़िता के घर में घुस गए और तमंचे के बल पर उसके साथ गैंगरेप करने का प्रयास किया। पीड़िता के शोर मचाने पर परिवार के सदस्य जाग गए।
विज्ञापन
शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने बृहस्पतिवार की केस दर्ज कर लिया था। मामला दर्ज कर छापेमारी के दौरान पुलिस ने हन्नी उर्फ हनीफ, रमजान व साजिद को बृहस्पतिवार की देर शाम को गिरफ्तार कर लिया। एसएचओ के अनुसार शुक्रवार को तीनों आरोपियों को अदालत में पेश कर एक दिन का पुलिस रिमांड़ लिया गया है। पूछताछ के दौरान फरार बदमाशों की गिरफ्तारी व हथियारों की बरामगदी का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन