फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   After the camp was converted into a village killing four Utavd

चार हत्या के बाद छावनी में तब्दील हुआ उटावड़ गांव

Thu, 26 May 2016 04:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पलवल
ब्यूरो/अमर उजाला, पलवल Updated Thu, 26 May 2016 04:11 PM IST
विज्ञापन
After the camp was converted into a village killing four Utavd
murder - फोटो : file photo

हथीन उपमंडल के उटावड़ गांव में रिश्तेदार के घर आई युवती के साथ छेड़छाड को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हो गया। झगड़े में एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के चार लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी।

विज्ञापन


झगड़े में इस्लाम नाम का एक व्यक्ति घायल हो गया। हत्यारोपी याहया हरियाणा पुलिस में सहायक सब इंस्पेक्टर के पद पर गुडगांव में तैनात है। जो कुछ समय से निलंबित चल रहा है। घटना की सूचना के बाद पुलिस अधीक्षक राजेश दुग्गल मौके पर पहुंचे। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला नागरिक अस्पताल पलवल में भेजा गया है। गांव में भारी पुलिस बल तैनात है। पेश है घटना स्थल की लाईव रिर्पोट: 
विज्ञापन


कब हुई घटना: करीब 12 बजे अंध मौहल्ले में याहया पक्ष व दीन मौहम्मद पक्ष में तू-तू मैं-मैं हुई। इसी तू-तू-मैं-मैं के चलते झगड़ा शुरू हो गया। दीन मौहम्मद उस वक्त खाना खा रहा था। झगड़े को सुनकर वह झगड़े स्थल की तरफ चल दिया। इसी दौरान याहया ने दीन मौहम्मद को गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर आये रज्जाक, हामिद, वसीम में याहया ने गोली मार दी। चारों की घटना स्थल की मौके पर ही मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस: घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी हथीन पृथ्वी सिंह मौके पर पहुंचे। कुछ मिनटो बाद पुलिस कप्तान राजेश दुग्गल भारी पुलिस फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस कप्तान ने लोगों से मामले की जानकारी जुटानी शुरू कर दी। उन्होनें याहया के घर में जाकर जहां से गोली चलाई गई थी मौका मुआयना किया। कुछ देर बाद पूरा गांव छावनी में तब्दील हो गया। 

शव को अस्पताल पहुंचाया: पुलिस कप्तान के मौके पर पहुंचने के बाद चारों शवों को जिला नागरिक अस्पताल में पोस्मार्टम के लिए भेजा गया।  
घर की सुरक्षा बढ़ा दी: चारों की मौत के बाद मृतक के परिजनों ने आरोपी के घर में घुसकर तोड़फोड की। जिसके बाद पुलिस कप्तान ने एएसआई याहया के घर की सुरक्षा बढ़ा दी। 

गांव में बना भय का माहौल: घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल बन गया। गांव में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। चार हत्या होने के बाद गांव की महिलाओं में भय बना हुआ है। 

छावनी में तब्दील हुआ गांव: घटना के बाद थोडी देर बाद पूरा गांव छावनी में तब्दील हो गया। पुलिस ने पूरे गांव में डेरा डाल दिया। पुलिस के आते ही गांव में सन्नाटा पसर गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed