{"_id":"571dff0c4f1c1b370da914fa","slug":"absconded-with-millions-in-the-name-of-the-registry","type":"story","status":"publish","title_hn":"रजिस्ट्री के नाम पर लाखों लेकर फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रजिस्ट्री के नाम पर लाखों लेकर फरार
ब्यूरो/अमर उजाला, पलवल
Updated Mon, 25 Apr 2016 04:57 PM IST
विज्ञापन
जमीन
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने एक व्यक्ति के बयान पर जमीन की रजिस्ट्री कराने के नाम पर लाखों रुपये लेकर फरार हो जाने का मामला दर्ज किया है। इसमें चार लोग नामजद किए गए हैं। मामले में लिप्त चारों आपस में भाई बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
पलवल हाउसिंग बोर्ड कालोनी निवासी ऋषि कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि वह 20 अप्रैल को होडल तहसील में रकवा गौशाला की सात कनाल 14 मरला जमीन की रजिस्ट्री कराने के लिए होडल तहसील में आया था।
विज्ञापन
शोलाका गांव निवासी जाहिद, अकबर, असगर व दिलसाद के साथ उक्त जमीन का सौदा साढ़े 19 लाख में तय हुआ था। जमीन के सभी कागजात तैयार हो चुके थे। जमीन बेचने वालों ने हस्ताक्षर भी कर दिए तथा तहसीलदार के सामने पेश होकर उक्त जमीन की रकम भी कबूल ली थी। उसने बताया कि रजिस्ट्री का टोकन भी लगा दिया गया था।
विज्ञापन
इसी बीच जब रजिस्ट्री के लिए फोटो खिंचवाने का समय आया तो वह चारों रुपये लेकर मौके से फरार हो गए। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।