फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   A fire in the bathroom of her death

बाथरूम में आग लगने से युवती की मौत

Wed, 11 May 2016 04:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पलवल
ब्यूरो/अमर उजाला, पलवल Updated Wed, 11 May 2016 04:28 PM IST
विज्ञापन
 A fire in the bathroom of her death
लगी आग - फोटो : file photo

होडल खंड के गांव पैंगलतु में रहस्यमयी परिस्थितियों में बाथरूम में लगी आग से नहाने गई एक युवती की मौत हो गई। एक अन्य घटना में ससुराल में रह रहे एक व्यक्ति की रहस्यमयी परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने चिता से शव ले जाकर पोस्टमार्टम कराया। दोनों मामलों में पुलिस तफ्तीश कर रही है। 

विज्ञापन


होडल थाना क्षेत्र के गांव पेंगलतु निवासी संजीव की 18 वर्षीय पुत्री रीनू शनिवार की शाम घर के बाथरूम में नहाने के लिए गई थी। बाथरूम में अंधेरा होने के कारण उसने रोशनी के लिए लैंप जला लिया। बताया जाता है कि उसी दौरान वह लैंप उसके शरीर पर गिर गया, जिसमें वह बुरी तरह झुलस गई। परिजन घायल युवती को लेकर पास के अस्पताल में गए, जहां चिकित्सकों ने उसे रेफर कर दिया।  मंगलवार की सुबह युवती ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। इस मामले में एसएचओ अश्विनी कुमार का कहना है कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि युवती की माता उस समय पास में ही मौजूद थे। उनके अनुसार मामले की जांच की जा रही है। 
विज्ञापन


दूसरे मामले में हसनपुर थाना एसएचओ सतीश कुमार ने बताया कि गांव लीखी निवासी 27 वर्षीय देवेंद्र दो-तीन साल पहले गांव में अपनी जमीन बेचकर बच्चों सहित अपनी ससुराल जिला मथुरा यूपी के गांव मीरा में रहने लगा था। सोमवार की शाम देवेंद्र की संदेहास्पद हालत में मौत हो गई थी। ससुराल वाले शव को अंतिम संस्कार के  लिए गांव लीखी में ले आए। गांव के कुछ लोगों ने मामले की सूचना हसनपुर थाना पुलिस को दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने मौके पर पहुंचकर अंतिम संस्कार की क्रियाओं को बीच में ही रोक दिया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पलवल के सिविल अस्पताल में भेज दिया। एसएचओ का कहना है कि फिलहाल सीआरपीसी की धारा 174 के तहत पोस्टमार्टम कराया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा। वहीं हसनपुर रेलवे फाटक पर मंगलवार को दोपहर ट्रेन की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। महिला के परिजन पुलिस केस से बचने के लिए शव को तुरंत उठा कर ले गए और उसका अंतिम संस्कार कर दिया। 
                      

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed