फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   9 labours are injured

बस पलटी, नौ श्रमिक हुए घायल

Thu, 02 Feb 2017 05:32 PM IST
palwal
palwal Updated Thu, 02 Feb 2017 05:32 PM IST
विज्ञापन
9 labours are injured
निजी अस्पताल में उपचाराधीन बस पलटने से घायल श्रमिक। - फोटो : अमर उजाला

एनएच-2 पर दुधौला मोड़ के समीप बुधवार की सुबह पृथला औधोगिक क्षेत्र के एक कारखाने के श्रमिको से भरी बस पलट गई। इस हादसे में 9 श्रमिक घायल हो गए। घायलों को शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बुधवार की सुबह राजमार्ग पर कोहरा था और दृश्यता कम थी। राजमार्ग पर इन दिनों छह मार्गीय परिवर्तित होने का काम चल रहा है।

विज्ञापन


इस कारण कई जगह पर सड़क सही नहीं है और समुचित ढंग से सड़क निर्माण एजेंसी ने दुर्घटना से बचाव के लिए कोई संकेतक भी नहीं लगा रखे हैं। इस कारण बस चालक को राजमार्ग पर बिछी सफेद पट्टी नजर नहीं आई और बस सड़क से नीचे उतर गई। बस पलटने से शोर मच गया। इस दौरान किसी ने तुरंत इमरजेंसी रेस्पांस सर्विस के टोल फ्री नंबर पर फोन कर दिया। कुछ देर बाद मौके पर एंबुलेंस पहुंच गई और घायलों को बस अड्डा चौक के पास स्थित निजी अस्पताल पहुंचाया। 
विज्ञापन


घायलों में महेश, कुलदीप, अनिल, नंद किशोर, सुखसिंह, आदेश, विवेक, राजेश शामिल हैं। मामले में फिलहाल पुलिस में कोई केस दर्ज नहीं किया गया है। सूचना मिलते के बाद संबंधित औद्योगिक इकाई के एचआर हेड व प्रबंधन के लोग मौके व अस्पताल पर पहुंचे और घायलों का हाल जाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed