फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   पंचायती जमीन को लेकर दो पक्षों में चले लाठी-डंडे, 30 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

पंचायती जमीन को लेकर दो पक्षों में चले लाठी-डंडे, 30 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

Sun, 17 Mar 2019 10:34 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 17 Mar 2019 10:34 PM IST
विज्ञापन
पंचायती जमीन को लेकर दो पक्षों में चले लाठी-डंडे, 30 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
पंचायती जमीन को लेकर दो पक्षों में चले लाठी-डंडे, 30 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
विज्ञापन

पलवल। कैंप थाना क्षेत्र के गांव रोनीजा में पंचायती जमीन के विवाद में दो पक्षों में झगड़ा हो गया। दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडा बरसाए व ईंट-पत्थरों से वार किया। दोनों पक्षों का आरोप है कि झगड़े के दौरान हवाई फायर कर जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायतों पर 26 नामजद व 25-30 अन्य आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

कैंप थाना प्रभारी भीम सिंह ने बताया कि गांव रोनीजा चौपाल के लिए कुछ पंचायती जमीन है। पिछले चुनाव के दौरान से ही पार्षद मंगल उस जमीन पर कब्जा करना चाहता है। जिसकी शिकायत उन्होंने पुलिस को दे रखी है और मामला अदालत में विचाराधीन है। उसी जमीन पर कब्जा करने को लेकर मंगल, करम, मूलचंद, तेजराम, अशोक, कल्लू, मनोहर, भगत, हुकम, प्रमोद, सुनील व मूली ने मिलकर पीड़ित व परिवार के सदस्यों पर लाठी-डंडा व ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया और हवाई फायर कर जान से मारने की धमकी दी। वहीं दूसरे पक्ष की तरफ से धुरान जोगी ने शिकायत दर्ज कराई है कि इसी जमीनी विवाद को लेकर गांव निवासी सूकी, रणजीत, धीरा, हरवीर, नरवीर, नीरज, महेंद्र, ललित, नीतिन, देवेंद्र, विनोद, अशोक, पवन, हरी, धर्मवीर मनीष व 25-30 अन्य लोगों ने मिलकर लाठी-डंडा से हमला किया व ईंट पत्थरों से घर पर हमला किया और हवाई फायर कर उन्हें जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने पीड़ितों की शिकायतों के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed