फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   रिश्वत मांगने का विडियो वायरल होने पर सहायक उपनिरीक्षक के खिलाफ मामला दर्ज

रिश्वत मांगने का विडियो वायरल होने पर सहायक उपनिरीक्षक के खिलाफ मामला दर्ज

Wed, 22 Aug 2018 10:40 PM IST
Updated Wed, 22 Aug 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
रिश्वत मांगने का विडियो वायरल होने पर सहायक उपनिरीक्षक के खिलाफ मामला दर्ज
रिश्वत मांगने का वीडियो वायरल होने पर मामला दर्ज
विज्ञापन


पलवल। मुकदमा रद्द करने की एवज में एक व्यक्ति से रिश्वत लेने के आरोप में सदर थाना पुलिस ने एक सहायक उपनिरीक्षक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मुकदमा आरोपी पुलिसकर्मी का वीडियो वायरल होने के बाद दर्ज किया गया है।
गांव कलवाका निवासी बालकिशन ने पुलिस अधीक्षक वसीम अकरम को शिकायत दी थी कि कुछ दिन पूर्व उसके नए मकान के निर्माण का कार्य चल रहा था। मकान के सामने बिजली के खंभों पर ट्रांसफार्मर रखा हुआ था। किसी वाहन ने खंभों में टक्कर मार दी, जिससे ट्रांसफार्मर नीचे गिर गया। बिजली निगम के जेई ने उनके खिलाफ धतीर चौकी में मुकदमा दर्ज करवा दिया। उसके बाद बालकिशन ने बिजली निगम में खंभे के हर्जाना के रूप में 24 हजार 37 रुपये जमा करवा दिए। निगम के जेई ने भी बालकिशन को इस बारे में लिखकर दे दिया कि वे बालकिशन के खिलाफ कार्रवाई करना नहीं चाहते और एफआइआर को रद्द किया जाए। हर्जाना जमा की रसीद भी उसके पास है।
विज्ञापन

जब बालकिशन सभी कागजात को लेकर धतीर चौकी पहुंचा तो जांच अधिकारी एएसआई धर्मवीर ने यह कहा कि यह मुकदमा इस तरह से रद्द नहीं होगा। मुकदमा रद्द करने की एवज में धर्मवीर ने 50 हजार रुपये की मांग की। धर्मवीर ने पीड़ित से कहा कि 20 हजार रुपये चौकी का खर्चा है और बाकि 30 हजार रुपये भिजवाने पड़ते हैं। बालकिशन ने 12 हजार रुपये दे दिए लेकिन उसके बाद भी धर्मवीर ने मुकदमा रद्द नहीं किया और बाकी के रुपये मांगने शुरू कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर बालकिशन एसपी कार्यालय में शिकायत लेकर पहुंचा, परंतु आरोप है कि एसपी के रीडर ने भी उसकी शिकायत पर कार्रवाई नहीं की। बाद में बालकिशन ने रिश्वत देने का वीडियो मीडिया में वायरल कर दिया। इसके बाद धर्मवीर ने बालकिशन और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी। इस पर बात एसपी तक पहुंची तो उन्होंने आरोपी धर्मवीर के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के आदेश जारी कर दिए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed