फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   दहेज उत्पीड़न में अलग-अलग तीन मामले दर्ज

दहेज उत्पीड़न में अलग-अलग तीन मामले दर्ज

Fri, 15 Mar 2019 10:38 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 15 Mar 2019 10:38 PM IST
विज्ञापन
दहेज उत्पीड़न में अलग-अलग तीन मामले दर्ज
दहेज उत्पीड़न के तीन मामले दर्ज
विज्ञापन

पलवल। अलग - अलग थाना क्षेत्र से दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर तीन विवाहिताओं ने ससुराल पक्ष प्रताड़ित करने आरोप लगाया है। पहले मामले में पुलिस प्रवक्ता पोप सिंह ने बताया कि गांव धतीर निवासी कोमल ने सदर थाना शिकायत दर्ज कराई है। आरोप है कि ससुराल वाले दहेज और कार लाने के लिए प्रताड़ित कर रहे हैं। विरोध करने पर ससुराल के लोगों ने उसे धमकी देकर घर से निकाल दिया। वहीं दूसरे मामले में गांव बढ़ा निवासी रेखा ने शिकायत दर्ज कराई है। उसने बताया कि उसकी शादी पानीपत के आर्य नगर निवासी संदीप के साथ 12 मई वर्ष 2018 को हुई थी। शादी के बाद से ही सुसराल पक्ष के लोग दहेज के लिए प्रताडित करने लगे। दहेज की मांग पूरी नही होने पर पीड़िता को उसके पति, ससुर धर्मवीर, सास चंदरो, जेठानी परमीला व देवर जोगेंद्र ने प्रताड़ित कर व जान से मारने की धमकी देकर घर से निकाल दिया। इसी प्रकार कानूनगो मोहल्ला निवासी पायल ने शिकायत दर्ज कराई है कि उसकी शादी उत्तर प्रदेश के जिला बुलनशहर के गांव मोहम्मदका निवासी राहुल के साथ 28 फरवरी वर्ष 2015 को हुई थी। शादी के बाद से ही सुसराल पक्ष के लोग दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। दहेज की मांग पूरी नही होने पर पायल को उसके पति, ससुर धर्मवीर व सास सरोज ने प्रताड़ित कर व जान से मारने की धमकी देकर घर निकाल दिया। पुलिस ने पीड़िताओं की शिकायतों के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed