{"_id":"5c3a2c13bdec22733d44ca6d","slug":"61547316243-palwal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हसनपुर में एचडीएफसी बैंक का एटीएम उखाड़ ले गए बदमाश-Business","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हसनपुर में एचडीएफसी बैंक का एटीएम उखाड़ ले गए बदमाश-Business
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पलवल में 35 लाख से भरी एटीएम उखाड़ ले गए बदमाश
-हसनपुर में थाने से 100 मीटर दूर स्थित एचडीएफसी बैंक की थी एटीएम
-सीसीटीवी फुटेज में 4 नकाबपोश आ रहे नजर
अमर उजाला ब्यूरो
हसनपुर/पलवल। हसनपुर कस्बे में शुक्रवार रात पुलिस थाने से महज 100 मीटर की दूरी पर लिखी मोड़ स्थित एचडीएफसी बैंक की एटीएम को बदमाश उखाड़ ले गए। एटीएम में 32 लाख 90 हजार 700 रुपये थे। घटना का शनिवार सुबह खुलासा होने पर पुलिस और बैंक प्रबंधन मौके पर पहुंचा। घटना रात करीब दो बजकर बीस मिनट की है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर जांच शुरू की है। इसमें चार नकाबपोश नजर आ रहे हैं।
पुलिस के अनुसार बदमाशों ने वारदात से पहले एटीएम के बाहर और अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे को तोड़ दिया फिर एटीएम को उखाड़ ले गए। फुटेज खंगालने पर एटीएम के बाहर पिकअप के साथ चार नकाबपोश बदमाश नजर आए। पुलिस का मानना है कि गाड़ी बदमाशों की ही है और इसी से बांधकर उन्होंने एटीएम उखाड़ा और फिर उसमें डालकर फरार हो गए। रात में एटीएम की सुरक्षा के लिए कोई सुरक्षा कर्मी तैनात नहीं था। इस कारण किसी को वारदात की भनक तक नहीं लगी।
घटना की जानकारी स्थानीय लोगों ने पुलिस और बैंक अधिकारियों को दी। सीआईए पलवल के इंचार्ज निरीक्षक सुरेश भड़ाना, सीआईए होडल, थाना हसनपुर की पुलिस मौके पर पहुंची और बैंक मैनेजर जागेश कुमार की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन
----------
एटीएम उखाड़ने की घटना के बाद से पुलिस पूरी तरह सतर्क है तथा जगह-जगह दबिश दी जा रही है। जल्द ही इस वारदात का खुलासा कर दिया जाएगा।
- विवेक चौधरी, डीएसपी