फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   जमानत पर आते ही दी सोशल मीडिया पर जान से मारने की धमकी, मामला दर्ज

जमानत पर आते ही दी सोशल मीडिया पर जान से मारने की धमकी, मामला दर्ज

Fri, 31 Aug 2018 11:12 PM IST
Updated Fri, 31 Aug 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
जमानत पर आते ही दी सोशल मीडिया पर जान से मारने की धमकी, मामला दर्ज
सोशल मीडिया पर हथियार दिखाकर दी धमकी, केस
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
होडल। चार माह पूर्व हसनपुर अनाज मंडी में बारदाने के बंटवारे को लेकर हुए झगडे़ का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है ।थाना पुलिस ने गांव माहौली के समस्त गांव वासियों की शिकायत पर गोली कांड के मामले में आरोपी रहे एक युवक को जमानत पर छूटने के बाद सोशल मीडिया पर जान से मारने की धमकी देने और दहशत फैलाने के मामले में तीन नामजद व अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

थाना प्रभारी निरीक्षक सुमन कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि 16 अप्रैल हसनपुर की अनाज मंडी में आढ़तियों के बीच बारदाने को मामूली सी कहासुनी और गोली चली जिसमें गांव माहौली निवासी कृष्ण, अशोक गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए पुलिस ने मामले में आरोपी रहे कई लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया । बृहस्पतिवार को गांव माहौली के समस्त ग्राम वासियों की तरफ से दी शिकायत बताया गया कि गोलीकांड आरोपी रहे राहुल पुत्र कर्ण सिंह अपने साथियों के साथ मिलकर सोशल मीडिया पर हथियारों को दिखाते हुए धमकी दे रहा है। गांव के लोगों की शिकायत पर कार्यवाही करते हुए राहुल पुत्र कर्ण सिंह, प्रवीण, पुत्र दौलत ,राधे निवासी गुलावत के खिलाफ जान से मारने अवैध हथियार रखने व आई टी एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी राहुल को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed