{"_id":"5c8bdb29bdec2214391ecd6d","slug":"31552669481-palwal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केजीपी पर एक ट्रक ने मारी दूसरे को टक्कर, चालक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
केजीपी पर एक ट्रक ने मारी दूसरे को टक्कर, चालक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केजीपी पर एक ट्रक ने मारी दूसरे को टक्कर, चालक की मौत
पलवल। चांदहट थाना क्षेत्र के गांव पेलक के समीप कुंडली-गाजियाबाद-पलवल एक्सप्रेस वे (केजीपी) पर शुक्रवार को एक ट्रक ने दूसरे ट्रक को टक्कर मार दी। इस कारण चालक की मौत हो गई। पुलिस ने परिचालक की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।
ट्रक के परिचालक परिमाल ने बताया कि वह परचून का सामान लेने के लिए केजीपी एक्सप्रेस वे से के रास्ते पलवल से गाजियाबाद के लिए जा रहे थे। ट्रक को उसका मामा बनी सिंह चला रहा था। ट्रक में तीन लोग सवार थे। केजीपी एक्सप्रेस वे पर वह जैसे ही गांव पेलक के समीप टोल प्लाजा पर पहुंचे तो चालक को नींद आ गई। इसी दौरान उनका ट्रक एक्सप्रेस वे पर खड़े ट्रक से जा टकराया। इस कारण्र बनी सिंह की मौत हो गई। ट्रक में मौजूद सह परिचालक घायल हो गया। सुचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए व घायल को उपचार के लिए पलवल के सिविल अस्पताल में भिजवाया। जांच अधिकारी जय किशन ने बताया कि केजीपी एक्सप्रेस वे पर गांव पेलक के निकट एक ट्रक अवैध रूप खड़ा हुआ था। परिचालक की शिकायत के आधार पर दूसरे ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया।