{"_id":"5c471c40bdec227381665756","slug":"201548164160-palwal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में दो की मौत, एक की पहचान नहीं हुई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में दो की मौत, एक की पहचान नहीं हुई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क दुर्घटनाओं में दो की मौत
पलवल। सदर थाना क्षेत्र में अलग-अलग जगह हुई सड़क दुर्घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई। मृतकों में एक व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाई है, जबकि दूसरे मामले में पुलिस ने मृतक के भतीजे की शिकायत पर हरियाणा रोडवेज बस के अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
सदर थाना प्रभारी अनिल कुमार के अनुसार पलवल के गांव पृथला निवासी हंसराज ने बताया कि 20 जनवरी की शाम को वह और उसका 43 वर्षीय चाचा जोगेंद्र राजमार्ग पार अपने खेतों पर आए थे। रात करीब 10 बजे जब दोनों चाचा-भतीजा पैदल वापस घर जा रहे थे तो सड़क पार करते समय बल्लभगढ़ की तरफ से आई तेज रफ्तार हरियाणा रोडवेज की बस ने जोगेंद्र को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि जोगेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर बस के अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
वहीं गांव गदपूरी निवासी टिंकू ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि 20 जनवरी की शाम को वह पलवल किसी काम से आ रहा था तो उसने पृथला के पास देखा कि एक व्यक्ति सड़क किनारे पड़ा हुआ है। टिंकू जब उस व्यक्ति के पास जाकर देखा तो वह मृत था और उसके शरीर से खून बह रहा था। पुलिस ने मृतक के शव को पहचान व पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। ब्यूरो