{"_id":"5be5bccabdec22694d43256d","slug":"201541782730-palwal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नीम के पेड पर लटका मिला व्यक्ति का शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नीम के पेड पर लटका मिला व्यक्ति का शव
Updated Fri, 09 Nov 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नीम के पेड़ पर लटका मिला व्यक्ति का शव
पलवल। राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित गांव पृथला के पास सड़क किनारे लगे पेड़ पर एक व्यक्ति का शव शुक्रवार को लटका हुआ मिला। सूचना मिलते ही गदपुरी चौकी पुलिस मौके पर पहुँच गई और शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त के लिए पलवल के सिविल अस्पताल में भिजवा दिया। जानकारी के अनुसार शुक्रवार की सुबह पुलिस को सूचना मिली कि गांव पृथला में हाइवे के किनारे लगे नीम के पेड़ से एक व्यक्ति का शव लटका हुआ है। मृतक की उम्र करीब 30 साल है और उसने नीले रंग की शर्ट व काले कलर का लोवर पहना हुआ है। पुलिस का कहना है कि मृतक की पहचान होने के बाद ही मामले का खुलासा हो पाएगा। ब्यूरो