फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   अश्लील फोटो वायरल कर आत्महत्या के लिए किया मजबूर

अश्लील फोटो वायरल कर आत्महत्या के लिए किया मजबूर

Wed, 01 May 2019 07:42 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 01 May 2019 07:42 PM IST
विज्ञापन
अश्लील फोटो वायरल कर आत्महत्या के लिए किया मजबूर
अश्लील फोटो वायरल कर आत्महत्या के लिए किया मजबूर
विज्ञापन

हथीन। हथीन उपमंडल के एक गांव में 23 वर्षीय युवती द्वारा सुसाइड नोट लिखकर आत्महत्या करने के मामले में बहीन थाना पुलिस ने 10 लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने और षड्यंत्र करने का मुकदमा दर्ज किया है। पीड़िता के पिता ने मुकदमा दर्ज कराया है कि उसकी पुत्री की अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर वायरल किए गए। इससे विचलित होकर युवती ने आत्महत्या कर ली। युवती के पास से एक सुसाइड नोट भी पुलिस को मिला है। जांच अधिकारी कुलदीप सिंह ने बताया कि इस मामले में जगवीर, बालकिशन, ओमचंद, परसी, रब्बू, ओमवीर, हितेश, लक्ष्मण, गोपाल एवं देवीराम के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

प्रथम सूचना रिपोर्ट के मुताबिक युवती ने मंगलवार को दोपहर 2 बजे विषैला पदार्थ खाकर आत्महत्या की। उसे एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। बुधवार को उसका पोस्टमार्टम कराया गया और लाश परिजनों को सौंप दी गई। इस मामले में जांच अधिकारी कुलदीप सिंह का कहना है कि मिले सुसाइड नोट की सत्यता जांचने के लिए दस्तावेज जुटाए जा रहे हैं। जिन्हें एक्सपर्ट के पास भेजा जाएगा। इसके अलावा सुसाइड नोट में जो तथ्य लिखे गए हैं और इस मामले में जिस जिस की भूमिका सामने आएगी, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि अभी पुलिस सारे घटनाक्रम की गहराई से जांच कर रही है। सोशल मीडिया पर कथित रूप से वायरल किए गए फोटोग्राफ्स एवं अन्य प्रमाण भी एकत्रित किए जा रहे हैं। किन लोगों ने सोशल मीडिया पर इस तरह का अपराध करके उक्त युवती को आत्महत्या के लिए मजबूर किया उनके नाम भी खोजे जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस मामले में साईबर सेल से भी मदद ली जा रही है। मुकदमे में दर्ज कराए गए आरोपियों के मोबाइल नंबर, उनकी लोकेशन एवं सीडीआर भी निकलवाई जाएगी। इस मामले में हथीन के डीएसपी शाकिर हुसैन का कहना है कि जो भी दोषी पाया जाएगा, उसे दंडित कराने के लिए अदालत में सबूत पेश किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed