{"_id":"5c056e7ebdec2241930213a6","slug":"191543859838-palwal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धोखाधड़ी के आरोपी को गिरफ्तारी के तुरंत बाद छोड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
धोखाधड़ी के आरोपी को गिरफ्तारी के तुरंत बाद छोड़ा
Updated Mon, 03 Dec 2018 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धोखाधड़ी के आरोपी को गिरफ्तारी के तुरंत बाद छोड़ा
विदेश भेजने के नाम पर 9 लाख की थी धोखाधड़ी
अमर उजाला ब्यूरो
हसनपुर। थाना हसनपुर पुलिस द्वारा दो दिन पहले एक युवक को विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज करने के तुरंत बाद रविवार रात नामजद आरोपी को गुरुग्राम से गिरफ्तार कर लिया गया। थाना हसनपुर में लाने के बाद गिरफ्तारी के बजाय सोमवार शाम नामजद आरोपी को छोड़ने का मामला कस्बे में चर्चा का विषय बना हुआ है। स्थानीय लोगों में चर्चा है कि गुरुग्राम के हाई प्रोफाइल सोसायटी में रहने वाले आरोपी ने थाना पुलिस से मिल कर मामला रफा दफा करा लिया है।
होडल के गांव गढ़ी पट्टी के रहने वाले मुकेश ने शिकायत दी कि उसके दो दोस्तों के साथ उसकी मुलाकात गुरुग्राम के बी109 सुशांत लोक के रहने वाले वरुण अरोड़ा से हुई उसने बताया कि उसका भाई तरुण टिकट बुकिंग का कार्य करता है। उन्होंने बताया कि हम लोग पासपोर्ट और वीजा दिलवाने का कार्य करते हैं। इन लोगों का 9 लाख रुपए में सौदा हो गया और उसके बाद आरोपी अपने परिवार के साथ हसनपुर आया और पीड़ित से 3 लाख 3 हजार रुपए ले गया बाद में आरोपियों ने 4 लाख 70 हजार रुपए वरुण की पत्नी शिखा के खाते में डलवा लिए बाकी एक लाख रुपए आरोपी चंद्र किशोर व उसकी पत्नी बरखा ने अपने कार्यालय में ले लिए। जब पीड़ित मुकेश उनसे वीजा व पासपोर्ट के मामले में बात करने गया तो आरोपियों ने उसे 9 लाख रुपए का चेक थमा दिया और चेक बाउंस हो गया । पुलिस ने मुकेश की शिकायत पर चंद्र किशोर उसकी पत्नी बरखा, दो बेटे तरुण ,वरुण और उसकी पत्नी शिखा के खिलाफ धोखाधड़ी करने व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया और थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस दल रविवार देर रात गुरुग्राम के सुशांत लोक पहुंची और आरोपी वरुण को गिरफ्तार कर हसनपुर ले आए । लेकिन गिरफ्तारी के साथ ही हसनपुर थाना परिसर में सारा दिनभर बड़ी गहमा गहमी रही और आखिरकार पुलिस ने आरोपी वरुण को छोड़ दिया ।
--------------------
डीएसपी विवेक चौधरी का कहना है कि ये मामला मेरी जानकारी में नही है यदि ऐसा है तो दोषी के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।