{"_id":"5be71123bdec2269c544bf25","slug":"191541869859-palwal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दोस्तों के साथ मारपीट कर लूटपाट करने वाले आरोपी पहुंचे जेल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो दोस्तों के साथ मारपीट कर लूटपाट करने वाले आरोपी पहुंचे जेल
Updated Sat, 10 Nov 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
दो दोस्तों के साथ मारपीट कर लूटपाट करने वाले जेल भेजे
पलवल। कैंप थाना पुलिस ने सल्लागढ़ के समीप से मुखबिर खास की सूचना पर फूल बेचने वाले दो दोस्तों के साथ मारपीट कर लूटपाट करने के मामले में पांच युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटी हुई रकम और मोबाइल फोन को भी बरामद किया है। शनिवार को आरोपियों को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया है।
जांच अधिकारी इंदरजीत के अनुसार प्रेम कॉलोनी होडल निवासी अमित ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि वह गत सात नवंबर को अपने दोस्त पवन पुत्र नेत्रपाल निवासी गढ़ी पट्टी के साथ सदर बाजार दिल्ली से फूल बेचकर ट्रेन से पलवल पहुंचे और बसस्टैंड चौक पर सवारी का इंतजार करने लगे। तभी वहां पर सरलागढ़ निवासी मंजीत व आदर्श कॉलोनी निवासी अजीत , छुट्टन , साहिल व नितिन नामक युवक आए और उनके साथ मारपीट कर 4200 रुपये की नकदी व एक मोबाइल फोन को लूटकर फरार हो गए । पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपियों को सरलागढ़ के समीप से गिरफ्तार कर आरोपियों के कब्जे से लूटी हुई रकम से 18 सौ रुपये व मोबाइल फोन को बरामद किया। पुलिस ने शनिवार को आरोपियों को अदालत में पेश कर नीमका जेल भेज दिया है।