{"_id":"5ba681d3867a5501396846a3","slug":"191537638867-palwal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अज्ञात बदमाशों ने कार व पर्स लूटा, केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अज्ञात बदमाशों ने कार व पर्स लूटा, केस दर्ज
Updated Sat, 22 Sep 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अज्ञात बदमाशों ने कार और पर्स लूटा, मामला दर्ज
पलवल। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में लूट की दो वारदात का मामला सामने आया है। पुलिस ने दोनों मामलों में केस दर्ज कर लिया है। पहले मामले में रतिपुर निवासी जयप्रकाश ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि वह 20 सितंबर को गाड़ी में सवार होकर किसी काम से हसनपुर रोड होते हुए कहीं जा रहा था जैसे ही वह गांव खांबी के नजदीक पहुंचा तो कुछ अज्ञात बदमाशों ने उसकी गाड़ी को जबरन रुकवा लिया और गाड़ी को लूटकर फरार हो गए। वहीं अन्य घटना शहर थाना इलाका की है। गांव आलहापुर निवासी रवि कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि 20 सितंबर को वह किसी काम से शहर की तरफ जा रहा था जैसे ही वह सरस्वती कालेज के समीप पहुंचा तभी बदमाशों ने उससे उसका पर्स और फोन लूट लिया और मौके से फरार हो गए। पुलिस ने दोनों मामलों में अज्ञात बदमाशों पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।