फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   समाज में सुरक्षा भावना पैदा कर शांति का माहौल कायम करना पुलिस का लक्ष्य: संजय कुमार

समाज में सुरक्षा भावना पैदा कर शांति का माहौल कायम करना पुलिस का लक्ष्य: संजय कुमार

Sat, 29 Dec 2018 10:59 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 29 Dec 2018 10:59 PM IST
विज्ञापन
समाज में सुरक्षा भावना पैदा कर शांति का माहौल कायम करना पुलिस का लक्ष्य: संजय कुमार
अपराध खत्म करने के लिए लोगों की मदद लेनी होगी
विज्ञापन

- समाजसेवा से जुड़े लोगों को किया सम्मानित
अमर उजाला ब्यूरो
पलवल। फरीदाबाद के पुलिस आयुक्त संजय कुमार ने कहा है कि समाज में सुरक्षा भावना पैदा कर कानून और शांति का माहौल कायम करना पुलिस का लक्ष्य है। अपराध को खत्म करने के लिए लोगों की मदद लेनी चाहिए। पुलिस आयुक्त संजय कुमार शनिवार को महात्मा गांधी सामुदायिक केंद्र एवं किसान पंचायत भवन में आयोजित सम्मान समारोह में संबोधन किया। इस मौके पर सरकारी स्कूल की छात्राओं ने हरियाणवी लोक कला से संबंधित सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। सहयोग सेवा समिति के पदाधिकारियों ने पुलिस आयुक्त का शॉल ओढ़ा व स्मृति चिंह्न भेंट कर स्वागत किया। इस दौरान फरीदाबाद के सीएमओ डॉक्टर बीर सिंह सहरावत, ब्लाक समिति के पूर्व चेयरमैन समुंदर सिंह भाखर, अनिल गुप्ता एडवोकेट, जिला उपायुक्त डा.मनीराम शर्मा, पुलिस कप्तान विनोद कौशिक, एसडीएम जितेन्द्र कुमार, डीएसपी अभिमन्यु लोहान, डीएसपी विजयपाल, कौंडल गांव के सरपंच संदीप तेवतिया, जौहर खेड़ा के सरपंच बिजेन्द्र सिंह डागर, बार एसोशिएशन के पूर्व प्रधान धर्मेंद्र सिंह तेवतिया, वैश्य अग्रवाल सभा के प्रधान ओम प्रकाश गुप्ता, क्षत्रिय सभा के नेता संजय राणा, पूर्व सरपंच तेजसिंह डागर , बार एशोसशिएन के प्रधान सुभाष चंद शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed