{"_id":"5cdc1510bdec2207334c37e6","slug":"161557927184-palwal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार की टक्कर से साइकिल सवार बुजुर्ग की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 15 May 2019 07:03 PM IST
विज्ञापन
Link Copied
कार की टक्कर से साइकिल सवार बुजुर्ग की मौत
विज्ञापन
पलवल। अलीगढ़ मार्ग स्थित गांव चांदहट चौक पर तेज रफ्तार ईको कार की टक्कर से साइकिल सवार बुजुर्ग व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के पुत्र की शिकायत पर कार के अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी हवलदार राजवीर ने बताया कि गांव चांदहट निवासी बाबूलाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि उसके 73 वर्षीय पिता महेंद्र 13 मई को साइकिल पर सवार होकर किसी काम से मीसा गांव गए थे। पीड़ित के पिता जब मीसा से वापस आ रहे थे तो गांव चांदहट चौक के पास पलवल की तरफ से आई ईको कार ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पीड़ित के पिता महेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई और कार चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।